युद्ध की तरफ बढ़ता यूक्रेन, विश्व बैंक ने उठाया ठोस कदम



यूक्रेन में छाया संकट अब युद्ध की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। बता दें कि अमेरिका ने पहले ही अपने देश के नागरिकों को यूक्रेन खाली करने की बात कह दी है, तो वहीं आज वर्ल्ड बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी अपने कर्मचारियों को आदेश दे दिए हैं कि वह यूक्रेन छोड़ कर जल्द से जल्द निकल जाए। हालांकि विश्व बैंक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसके द्वारा यूक्रेन को दिया जा रहा समर्थन जारी रहेगा। पिछले कुछ दिनों से रूस के द्वारा यूक्रेन में आक्रमण की बातें तेजी से की जा रही हैं, इतना ही नहीं यूक्रेन के सीमा के पास भारी संख्या में रूसी सैनिकों को तैनात भी किया गया है। 

वहीं इस बयान पर वर्ल्ड बैंक ग्रुप की ओर से जारी इंटरनल मेमो में ये भी कहा गया है कि संस्था की सबसे बड़ी प्राथमिकता हमारे कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित रखना है. निकासी नीति के अनुरूप कर्मचारियों का अस्थायी तौर पर स्थानांतरण किया जा रहा है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हालांकि मेमो में ये नहीं बताया गया है कि कितने कर्मचारियों को कहां स्थानांतरित किया जा रहा है. उधर आईएमएफ के एक प्रवक्ता ने कहा है कि संस्था अस्थाई तौर से यूक्रेन में अपने रेसिडेंट रिप्रेजेंटेटिव  वहराम स्टेपैनियन को देश से बाहर शिफ्ट कर दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post